वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बने कोहली, स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें

कोहली ने तोड़ा तेंडुलकर का रिकॉर्ड
विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली ने अपनी इस पारी में 47 रन बनाते ही तेंडुलकर के 1573 रनों को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने इसके लिए 29 मैच लिए, जबकि सचिन ने 39 वनडे में इतने रन बनाए थे।

खलील की जगह कुलदीप आखिरी-11 में

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, "यह अच्छा और हार्ड विकेट है। इस मैच में खलील अहमद की जगह कुलदीप यादव खेलेंगे। हमारा बॉलिंग कॉम्बीनेशन स्कोर रोकने के हिसाब से परफेक्ट है।" वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा, "पहले गेंदबाजी करने से निराश नहीं हूं। पिच अच्छी दिख रही है। यह 100 ओवरों के लिए बिल्कुल ठीक है। हमें यहां लभ्य का पीछा करना ज्यादा अच्छा लगता, लेकिन अब हमारी भारत के मध्यक्रम पर नजर है। इस मैच से ओबेड मैकॉय अपना वनडे डेब्यू करेंगे। उन्हें ओशाने थॉमस की जगह टीम में शामिल किया गया है। मैकॉय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।"

वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक दुनिया के 18 बल्लेबाजों ने 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। भारत की ओर से वेस्टइंडीज के खिलाफ राहुल द्रविड़, सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली और विराट कोहली 1000+ रन बना चुके हैं।

रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अभी कुल 22 वनडे खेले हैं। इनमें से घरेलू मैदान पर खेले गए वनडे की संख्या नौ है। इसमें उन्होंने 77.85 की औसत से 545 रन बनाए हैं। उन्होंने घरेलू मैदान पर विंडीज के खिलाफ पहला शतक गुवाहाटी वनडे में ही लगाया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी जमीं पर रोहित ने अब तक 11 वनडे खेले हैं। इस दौरान वे 54.00 की औसत से 378 रन ही बना पाए। वे एक भी शतक नहीं लगा पाए। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 86 रन रहा।

रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तटस्थ मैदान पर सिर्फ दो वनडे खेले हैं। इनमें से पहला वनडे जून 2013 में लंदन में चैम्पियंस ट्रॉफी और दूसरा मार्च 2015 में वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में खेला। लंदन में उन्होंने 52 और पर्थ में सात रन बनाए थे।

रोहित वनडे में अब तक दो देशों के खिलाफ 1000 या उससे ज्यादा रन बना चुके हैं। उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1593 और श्रीलंका के खिलाफ 1562 वनडे रन हैं। वनडे में उनका सबसे बढ़िया औसत 66.37 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है।

Comments

Popular posts from this blog

国际疫情观察:确诊病例过万 非洲防疫面临哪些考验?

冠状病毒“政治危机”和后疫情世界:BBC专访历史学家赫拉利

全国检察机关已受理审查逮捕涉疫情刑事案件2987件