वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बने कोहली, स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें
कोहली ने तोड़ा तेंडुलकर का रिकॉर्ड विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली ने अपनी इस पारी में 47 रन बनाते ही तेंडुलकर के 1573 रनों को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने इसके लिए 29 मैच लिए , जबकि सचिन ने 39 वनडे में इतने रन बनाए थे। खलील की जगह कुलदीप आखिरी-11 में टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, "यह अच्छा और हार्ड विकेट है। इस मैच में खलील अहमद की जगह कुलदीप यादव खेलेंगे । हमारा बॉलिंग कॉम्बीनेशन स्कोर रोकने के हिसाब से परफेक्ट है। " वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा, "पहले गेंदबाजी करने से निराश नहीं हूं। पिच अच्छी दिख रही है। यह 100 ओवरों के लिए बिल्कुल ठीक है। हमें यहां लभ्य का पीछा करना ज्यादा अच्छा लगता, लेकिन अब हमारी भारत के मध्यक्रम पर नजर है। इस मैच से ओबेड मैकॉय अपना वनडे डेब्यू करेंगे । उन्हें ओशाने थॉमस की जगह टीम में शामिल किया गया है। मैकॉय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।" वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक दुनिया के 18 बल्लेबाजों ...